UIT पुलिया पर हुई फायरिंग के आरोपी पुलिस रिमांड पर
पुलिस कर रही हथियार बरामद करने का प्रयास , दोनों आरोपियों से की जा रही पूछ ताछ
Udaipur Times News, Crime News Udaipur, Firing inciident ,उदयपुर 3 सितमबर 2026 - शहर के यूआईटी सर्किल पर मंगलवार को हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया।
थानाधिकारी हाथीपोल राजू कुमारी ने बताया की दोनों ही आरोपी शादाब खान उर्फ़ अली गाइड और उसके साथी अरशद को गुरुवार दोपहर पुलिस कोर्ट ले कर पहुंची जहाँ पुलिस द्वारा कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा गया जिस पर कोर्ट ने ७ दिन का रिमांड दिया है।
प्राधमिक पूछ-ताछ में आरोपी अली ने बताया है की पीड़ित इरफ़ान और इसके बिच गाइडिंग को लेकर पुराण विविड चल रहा है, इसी को लेकर उनके बिच में घटना के पहले भी कहा सुनी हुई थी।
हालांकि पुलिस अब मुख्य आरोपी अली से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है साथ ही उस से घटना में इस्तेमाल किये गई पिस्टल भी बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। Crime News
थानाधिकारी ने बताया की गिरफ्तार आरोपी शादाब उर्फ़ अली गॉइड के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट , लपकागिरी आदि के 20 मुक़दमे दर्ज है। और वह थाना घंटाघर का हिस्ट्रीशीटर है। Firing Incident
गौरतलब है की मंगलवार को यूआईटी पुलिया पर स्थित लोक मरुधर नृत्य कला शीश महल पर आरोपी शादाब उर्फ़ अली ने पीड़ित इरफ़ान उर्फ़ बन्ना पर फायरिंग कर दी और अपने साथी अरशद के साथ स्कूटी पर मौके से फरार हो गया था।
घटना में आरोपी द्वारा 2 राउंड्स फायर किये गए थे जिसमे इरफ़ान के कंधे पर गोली लगी थी और उसे घायल अवस्था में एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया था। Police Action Udaipur
पुलिस ने दोनों आरोपियों का करीब 120 किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें कोटरा क्षेत्र के जंगलों से पकड़ा।