उदयपुर मे फायरिंग के आरोपी 7 घंटे मे पुलिस के हत्थे चढ़े

 | 
Firing Case arrest

 

Udaipur Times, Crime News,उदयपुर शहर मे कल दिनदहाड़े हुई फायरिंग के आरोपी शादाब खान उर्फ अली गाइड और मोहम्मद अरशद उर्फ बाटी पुलिस की गिरफ्त मे आ गए।

कल दिनांक 1 .9.26 को पंचवटी स्थित हेरिटेज लोक मरुधर कला मंडल के बाहर करीब 3.50 pm पर इरफान  खान पिता अशरफ खान निवासी घण्टाघर उदयपुर के ऊपर दो युवकों द्वारा 2 राउंड फायर करने की घटना हुई थी ।

घटना के पश्चात उदयपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए करीबन 120 km तक पीछा कर 7 घंटे के भीतर कोटड़ा आदिवासी क्षेत्र से नदी एवं जंगलों से अभियुक्त शादाब खान उर्फ अली गाइड पिता रफीक खान उम्र 30 वर्ष निवासी 427 लाल मंगरी अम्बामाता मूल- सेंट्रल जेल के पास कोटड़ा तथा मोहम्मद अरशद उर्फ बाटी पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 28 वर्ष निवासी अहमद हुसैन कॉलोनी गली न 3 अम्बामाता मूल मस्जिद के पीछे की गली इमाम चौक लसाडिया को डिटेन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News