शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर 1 मार्च 2020। पिछले दो वर्षो से कोचिंग कर रही युवती को शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण और बलात्कार के आरोपी को हिरणमगरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह ने बताया की युवती की रिपोर्ट पर अभियुक्त अनिल मीणा पुत्र सोमेश्वर मीणा निवासी चौराई थाना ऋषभदेव जिला उदयपुर को युवती के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
हिरणमगरी के सेक्टर 5 निवासी युवती ने हिरणमगरी थाना में अनिल मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दी थी की अनिल से उसकी मुलाकात 2017 में अहमदाबाद में हुई थी। अनिल ने युवती से दोस्ती कर उनको शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये फिर उसे उदयपुर ले आया और लगातार युवती का शारीरिक सम्बन्ध बनाकर उनका यौन शोषण करता रहा।
युवती ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया की अनिल से उसने जब भी शादी की बात की हर बार वह झांसा देकर मुकर गया जिस पर तंग आकर युवती ने अनिल के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की।