शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापनगर थाने का मामला
| Jun 25, 2020, 22:11 IST
पीड़िता ने आरोप लगाया की मादड़ी स्थित फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान बाबूलाल ने पहले तो उसे सहारा देने और शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये। और फिर गर्भवती जानकारी होने पर वह उसे छोड़ कर चला गया।
उदयपुर 25 जून 2020। शहर क्र प्रतापनगर थाना पुलिस ने मादड़ी स्थित फैक्ट्री में कार्य के दौरान शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रतापनगर पुलिस थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया की उक्त प्रकरण में नामजद अभियुक्त बाबूलाल पुत्र लोगर निवासी कोटड़ी देलवाड़ा जिला राजसमंद को गिरफ्तार कर धारा 376 में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया की मादड़ी स्थित फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान बाबूलाल ने पहले तो उसे सहारा देने और शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये। और फिर गर्भवती जानकारी होने पर वह उसे छोड़ कर चला गया।
