मण्णपुरम गोल्ड लूट के दो आरोपियों को 12 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

आज कोर्ट में पेश किया गया 

 | 
mannapuram gold

उदयपुर 22 अक्टूबर 2022 । उदयपुर में 29 अगस्त कों मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस में अब तक सबसे बड़ी गोल्ड लूट में मामले में शुक्रवार कों गिरफ्तार किए गए दो आरोपी प्रिन्स कुमार और फंटूश कुमार कों पुलिस ने शनिवार कों कोर्ट में पैश किया जहां से दोनों कों 12 दिन कि पुलिस कस्टडी रिमांड (police custody) पर भेज दिया गया है। 

डिप्टी एसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि इन 12 दिनों में पुलिस द्वारा इस लूट में मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कों जाएगी एवं लूटे गए सोने और नकदी कि रिकवरी के प्रयास भी किए जाएंगे। तो वहीं इस मामले 3 अन्य फरार आरोपयों कि तलाश भी जारी हैं। 

गौरतलब हैं कि 29 अगस्त कों सुबह करीब 9.22 मिनिट पर 5 नकाबपोश व्यक्तियों ने शहर के सुंदरवास इलाके में थाने से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस के ऑफिस में घुसकर लूट कों अंजाम दिया था, आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर कंपनी के कर्मचारियों कों बंधक बनाया, सिक्योरिटी अलार्म डी एक्टिवेट किया और वाहन से महज कुछ ही मिंटो के भीतर करीब 24 करोड़ कीमत के सोने के जेवर और 10 लाख रूपए कि नकदी लेकर फरार हों गए। घटना के दिन से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी जिसके लिए 100 के अधिक पुलिस कर्मियों कि 4 विशेष टीमें बनाई गई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News