गोगुन्दा में आरोपी ने गुजरात पुलिस को छकाया
पेड़ पर चढ़े युवक गोगुन्दा पुलिस की समझाइश के बाद गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुजरात की हिम्मतनगर क्राइम ब्रांच पुलिस को उस मशक्कत करनी पड़ी जब वह एक आरोपी को पकडने के लिए उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे में पहुंची। गुजरात पुलिस को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उस आरोपी को गिरफ्तार कर पाई।
इससे पहले गुजरात पुलिस जैसे ही आरोपी सूरज गमेती के घर पर पहुंची तो सूरज घर से भाग गया। पहले खेतों में अलग-अलग दिशाओं में भागने लगा। करीब 4 से 5 किलोमीटर की दौड लगाने के बाद सूरज ईमली के पेड पर जाकर बैठ गया। गुजरात पुलिस ने उसे उतरने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया। कुछ देर तक समझाइश की लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद उसने गोगुंदा थाना पुलिस को मौके पर बुलाने की बात कही। गुजरात पुलिस ने गोगुंदा पुलिस को इस बात की सूचना की तो गोगुंदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की लेकिन वह नहीं माना और स्थानीय सरपंच को बुलाने की बात की। सरपंच के नहीं होने से गोगुंदा पुलिस ने करीब एक घंटे तक उसके साथ समझाइश कर उसे पेड से नीचे उतारा और उसके बाद गुजरात पुलिस उसे पकडकर ले गई। आपको बता दे कि गुजरात पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर गोगुंदा तक आई थी।
