पर्किंग में खड़ी कार पर एसिड फेंका
कार मालिक ने सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया
| Oct 18, 2023, 17:22 IST
उदयपुर 18 अक्टूबर 2023। शहर के नाडाखडा के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने एसिड फेंक कर कार को नुकसान पहुंचा दिया।
कार मालिक मुकुट बिहारी गुप्ता ने बताया कि कार को लिए करीबन चार से पांच महीने हुए है और सुबह 5.30 बजे उनका पुत्र प्रतिदिन कार को पार्किंग में खड़ी करता है। बुधवार को पार्किंग में प्रतिदिन की तरह कार को पार्किंग कर दी लेकिन 10 बजे के करीब कार मालिक ने गाड़ी को देखा तो एसिड से गाड़ी को खराब किया हुआ था।
जिसके बाद कार मालिक ने सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया। इस घटना के बाद बापू बाजार के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
