अलसुबह दबिश देकर सैकड़ों आदतन व वांछित अपराधियों पर कार्यवाही

उदयपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत अवैध हथियार, शराब व वाहन जब्त

 | 
arrest

उदयपुर 12 अप्रैल 2024 । जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले में आदतन अपराधी, प्रकरण में वाछिंत, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अन्य आपराधिक पृष्ठभुमि के बदमाशों की धरपकड हेतु आज शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व अजंना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा के सुपरविजन में जिले के समस्त वृताधिकारियों व थानाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 75 टीमों का गठन कर जिले में करीब 650 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बदमाशों की धरपकड हेतु अलसुबह एक साथ कार्यवाही की गई। 

गठित टीमों द्वारा जिले में कुल 330 अपराधियों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 16 / 54 आबकारी एक्ट में 27 लीटर हथकड़ शराब को जब्त किया जाकर 2 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व 19/54 आबकारी एक्ट में करीब 11 लीटर अंग्रेजी / देशी शराब को जब्त कर 1 प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

arrest

आर्म्स एक्ट में 4 प्रकरण दर्ज कर चाकू, तलवार व अन्य अवैध हथियारों को जब्त कर आरोपियों को गिर्फतार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में 1 प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा विभिन्न मामलो में 249 लोगो को गिरफ्तार किया गया व 54 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 4 चालानशुदा अपराधियों से पुछताछ की गई। जिले में विभिन्न स्थानो पर दबिश देकर अवैध हथकड शराब बनाने का 2340 लीटर वॉश को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 1 वाहन को भी जब्त किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News