अवैध गाइड (लपको) के विरुद्ध कार्यवाही

अवैध गाइड (लपको) के विरुद्ध कार्यवाही

जिला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 70 लपको के खिलाफ कार्यवाही की जबकि 15 के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये। 
 
अवैध गाइड (लपको) के विरुद्ध कार्यवाही
उदयपुर शहर में बाहर से आने वाले पर्यटकों को कमीशन की लालच में परेशान करने वाले अवैध गाइडो (लपको) के खिलाफ अभियान स्वररूप कार्यवाही की गई। 

उदयपुर 10 जनवरी 2020। पर्यटन नगरी और झीलों के शहर में आज पर्यटन थाना पुलिस ने होटल व्यवसायियों, हेंडीक्राफ्ट व्यवसायियों और पर्यटन माफिया द्वारा पोषित अवैध गाइड, जिन्हे स्थानीय भाषा में लपके कहे जाने वालो की खिलाफ जिला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 70 लपको के खिलाफ कार्यवाही की जबकि 15 के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये। 

पर्यटन थाना पुलिस निरीक्षक पूरन सिंह ने बताया उदयपुर शहर में बाहर से आने वाले पर्यटकों को कमीशन की लालच में परेशान करने वाले अवैध गाइडो (लपको) के खिलाफ अभियान स्वररूप कार्यवाही की गई। 

पुलिस ने बताया की पर्यटन एक्ट के तहत 70 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की तथा 15 अभियुक्तों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये गए। 

इनके खिलाफ दर्ज किये गए प्रकरण 

  1. सूरज बहादुर पुत्र किशन बहादुर निवासी 38  काली मगरी भुवाणा। 
  2. शहज़ाद खान पुत्र मुमताज़ खान निवासी कच्ची बस्ती सवीना। 
  3. नाथूसिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी विजय सिंह पथिक नगर सवीना। 
  4. देवजी पुत्र सोडाराम निवासी 54 विराट नगर गोवर्धन विलास। 
  5. अकरम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी काष्ठ कला मार्ग सूरजपोल।
  6. उमर फारुख पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी मुर्शीद नगर सवीना। 
  7. जगदीश पुत्र मोराराम निवासी 106 सेक्टर 14 गोवर्धन विलास। 
  8. विक्रम सिंह पुत्र देवीसिंह निवासी 23 पीछोली घंटाघर। 
  9. हसन खान पुत्र ज़ुल्फ़िकार निवासी 720 बीड़ा खांजीपीर। 
  10. मोहम्मद यासीन पुत्र अहमद हुसैन निवासी भगत सिंह नगर आलू फैक्ट्री। 
  11. असलम खान पुत्र शहज़ाद खान निवासी बहार का शहर सलूम्बर। 
  12. कालू सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी अम्बावगढ़। 
  13. मोहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद रमज़ान निवासी 832 बरकत कॉलोनी सवीना। 
  14. अशफाक पुत्र लाल मोहम्मद निवासी मुखर्जी चौक। 
  15. इश्तियाक मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी किशनपोल।   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal