उदयपुर, 28 जनवरी 2025 । राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर, उदयपुर शहर में मोडिफाईड साइलेंसर और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थाना हिरणमगरी की टीम ने 27 और 28 जनवरी 2025 को अभियान चलाकर 18 बुलेट बाइकों को जब्त किया। इन बाइकों में लगाए गए मोडिफाईड साइलेंसर से तेज आवाज और पटाखों जैसी आवाजें निकल रही थीं, जो सड़क सुरक्षा और आमजन की शांति में खलल डाल रहे थे।
पुलिस टीम ने इन बाइकों के साइलेंसर को खोलकर डिसमेन्टल कर दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है।