बंद पड़ी मदिरा दुकानों के क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही

18 मामले दर्ज, 5 गिरफ्तार, अवैध रूप से भण्डारण की गई शराब बरामद

 | 
wine

उदयपुर 8 अप्रैल 2022। आबकारी आयुक्त चेतन देवड़ा के निर्देशन में आबकारी विभाग की ओर से विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक बंदोबस्त से वंचित दुकानों के क्षेत्र में मदिरा के अवैध व्यापार को लेकर विशेष कार्रवाई की जा रही है।
 
जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से बंद पड़ी मदिरा दुकानों के क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो दिनों में विभिन्न आबकारी सर्किल और थानों में 18 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

जैन ने बताया कि शहरी क्षेत्र, गिर्वा, गोगुन्दा, खेरवाड़ा सहित जिलेभर में विभिन्न पड़त मदिरा दुकानों के क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 537 बोतल बीयर, 12 बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा एवं 616 देशी व 15 पव्वे अंग्रेजी एवं एक स्कूटी बरामद किए गए।

बंदोबस्त होने तक जारी रहेगी कार्रवाइयां

जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि आबकारी निरोधक दल के आबकारी अधिकारी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई जारी है। जब तक सभी बंद पड़ी दुकानों का बंदोबस्त नहीं हो जाता तब तक यह विशेष अभियान जारी रखते हुए मदिरा के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विपणन को सख्ती से रोका जाएगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News