अवैध पिस्टल खरीद फ़रोख़्त मे आदिल उर्फ बकरी गिरफ्तार

इस मामले मे अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है 

 | 
arrest adil alias bakri

उदयपुर 22 अक्टूबर 2024। शहर की अम्बामाता थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल खरीद फ़रोख़्त के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। दरअसल डीएसटी और अंबामाता थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में 18 अक्टूबर 2024 को एक आरोपी फरदीन उर्फ़ ओशी को अवैध तो वहीं 19 अक्टूबर 2024 को मोहम्मद सुहान को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान  किया गया जिसमे उन्होंने इस नेक्सस में शामिल उनकी निशानदेही से तीसरे आरोपी आदिल उर्फ़ बकरी को गिरफ्तार किया है। 

थानाधिकारी डॉ हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में ये अवैध पिस्टल आदिल से खरीदना बताया था जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया है और उस से अग्रिम अनुसंधान जारी है। 

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आदिल उर्फ बकरी से गहनता से पुछताछ करने पर खुलासा हुआ कि यह पिस्टल 6 महीने पूर्व हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इस्माईल उर्फ बडा मेवाती ने ला कर दी थी। 

थानाधिकारी ने बताया की मोहम्मद ईस्माईल उर्फ मन्नु उर्फ बडा मेवाती काफी बदमाश और शातिर प्रवृति का हो इसके विरूद्व हत्या का प्रयास, लडाई झगडा, मारपीट, चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के कुल 13 प्रकरण दर्ज है। अबतक कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है शेष 1 आरोपी सिकन्दर उर्फ लॉटरी निवासी भीलवाडा की तलाश जारी है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News