होली के अवसर पर मिलावटी मावा ज़ब्त

होली के अवसर पर मिलावटी मावा ज़ब्त 

सुखेर थाना पुलिस ने राधा कृष्ण डेयरी से किया 2000 kg मावा ज़ब्त

 
होली के अवसर पर मिलावटी मावा ज़ब्त

धानमंडी थाना पुलिस ने भी लक्ष्मी मावा एवं दूध भंडार से 700kg मावा किया ज़ब्त

उदयपुर 28 मार्च 2021। तीज त्यौहार आते ही मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है।  ऐसे में मिठाइयों में इस्तेमाल किये जाने वाले मावे की नकली खेप और मिलावटी मावा भी बड़े पैमाने पर बाजार में आ जाता है जो लोगो के स्वास्थ्य पर सीधा प्रहार है।  हर साल त्यौहारों पर पुलिस प्रशासन नकली और मिलावटी मावा के विरुद्ध अभियान छेड़ती है।  

इसी अभियान के तहत सुखेर थाना पुलिस ने रामा खरवडो की भागल स्थित राधा कृष्ण डेयरी पर मिलावटी मावे की सूचना पर छापा मारकर 2000 kg मिलावटी मावा ज़ब्त किया। मावा के बारे में डेयरी संचालक दूल्हे सिंह पिट जगत सिंह निवासी खरवडो की भागल से पूछा गया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जिस पर डेयरी संचालक दूल्हे सिंह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया। वही पुलिस टीम के साथ पहुंचे फ़ूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता मय टीम ने मावे के सैंपल लेकर जाँच शुरू कर दी है।  

धानमंडी थाना पुलिस ने  काली बावड़ी स्थित लक्ष्मी मावा एवं दूध भंडार से 700kg मिलावटी मावा ज़ब्त कर दुकान के संचालक नाथू लाल पुत्र भेरू लाल पटेल निवासी विनायक विहार रूपसागर रोड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यहाँ से फूड सेफ्टी ने मावे के सैंपल लेकर जाँच हेतु भेज दिए गए है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal