विवाद के बाद मकान मालिक ने किरायेदार की हत्या की
पत्नी MB अस्पताल में भर्ती
उदयपुर,12 सितंबर 2025- शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में मकान मालिक और किरायदार के बीच हुई कहासुनी के बाद मकान मालिक ने किरायदार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने से किरायदार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना शुक्रवार को अस्थल् मंदिर के पास बाटा गली में हुई।
डिप्टी एसपी छगन राज्पुरोहित् ने बताया कि दिनेश बंसल नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में किराय से रह रहे दंपती पर चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया।
राज्पुरोहित् ने बताया कि मृतक नरपत सिंह अपनी पत्नी के साथ आरोपित के घर में एक महीने पहले ही रहने के लिए आया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें आरोपित द्वारा चाकू से किए गए हमले में नरपत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और घटना की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
#UdaipurNews #Surajpol #BreakingNews #CrimeAlert #RajasthanNews #LocalCrime #MBHospital #UdaipurTimes
