राजस्थान मे साइबर क्राइम से निपटने के लिए सहारा बनेगा AI

 | 
AI Mission in Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News:  राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात कर राजस्थान में AI मिशन की गतिविधियों और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के विषयों पर चर्चा की।

इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन में हुई बैठक में प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन की गतिविधियों को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राजस्थान में साइबर अपराधों से निपटने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम और उन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से निपटने के तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News