Rajsamand में स्कूल जा रही दो सगी बहनों के कथित अपहरण की सूचना
Udaipur Times, Rajsamand News: 6 जुलाई 2026। राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र से सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भीम थाना क्षेत्र के हामेला की वेर निवासी दो स्कूली छात्राओं के कथित अपहरण की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। Rajsamand News
जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय और 10 वर्षीय दोनों नाबालिग छात्राएं सगी बहनें हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों रोजाना की तरह सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में टाटा नेक्सॉन कार में सवार होकर आए अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें अपने साथ ले गए।
बताया जा रहा है कि अज्ञात मोबाइल नंबर से आए एक कॉल के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद छात्राओं की मां निर्मला कुमारी ने भीम थाने पहुंचकर अपनी दोनों पुत्रियों के कथित अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। Rajsamand News
सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अपहरण की पुष्टि और घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। Rajsamand News
