राह चलती महिला से पर्स छीन कर फरार बदमाश गिरफ्तार

दो साथी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके है 

 | 
राह चलती महिला से पर्स छीन कर फरार बदमाश गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना पुलिस की कार्यवाही

उदयपुर 13 नवंबर 2020। शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने राह चलती महिला से पर्स छीन कर भागने वाला शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल और 800 रूपये बरामद किये है। 

उल्लेखनीय है की अक्टूबर माह की 26 तारीख को रात साढ़े आठ बजे जड़ाव नर्सरी से कृषि मंडी की तरफ जाते हुए एक महिला को तीन लड़को ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार कर नीचे गिराते हुए पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए थे।  पर्स में महिला का वन प्लस मोबाइल, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड और नकदी मौजूद थी। 

हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की मुखबिर की सूचना और तकनिकी आधार पर घटना में लिप्त अभियुक्त गोपाल भोई को गिरफ्तार किया गया।  वही घटना में लिप्त दो अन्य साथी दीपक वाल्मीकि और दीपक माली को पूर्व में सवीना में गिरफ्तार हो चुके है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News