उदयपुर में बढ़ते दुष्कर्म के अपराध का एक और मामला, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पत्नी व बच्चो ने पीड़िता को दी जान से मरने की धमकी

 | 
arrest

जिले के खेरोदा थाने का मामला

उदयपुर 3 जुलाई 2021। उदयपुर में दुष्कर्म के मामलो की संख्या बढ़ती जा रही है।  थाना खेरोदा में दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला जिसमे पीड़िता ने अपनी आप बीती बताई।  

पीड़िता का कहना है वह 23 फरवरी शाम के वक़्त खेत में गेंहू की पिलाई कर रही थी तभी वहां देवीलाल पुत्र वेणी राम निवासी कुंथवास वाग खेरोदा आया और जबरन मुझे पकड़ कर दुष्कर्म किया।  इस कुकर्म की पुलिस में रिपोर्ट न देने लिए मुझे आरोपी देवीलाल की पत्नी और बच्चे जान से मरने की धमकी देते रहे। उस अपराध के घटित होने के बाद मुझे हमेशा अकेला पाकर छेड़खानी करता था।

इन सब से परेशान हो कर पीड़िता ने पुलिस में देवीलाल के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार के निर्देश पर खेरोदा थानाधिकारी मोहम्मद फारुख व मई टीम द्वारा आरोपी देवीलाल पिता वेणीराम निवासी कुंथवास को खेरोदा के धकड़ावला से डिटेन कर गिरफ्तार किया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News