आर्किटेक्ट ने अपने घर में बने ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

घटना के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है
 | 
unknown dead body found

उदयपुर 28 अगस्त 2025। शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक आर्किटेक्ट ने अपने घर में बने ऑफिस में फांसी लगाकर जान दे दी। आयड़ स्थित आनंद प्लाजा निवासी 44 वर्षीय पीयूष मेहता पेशे से आर्किटेक्ट थे।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात वह पत्नी और बेटे के साथ घर पर थे। परिवार संग डिनर करने के बाद पीयूष घर के ऑफिस में चले गए, जबकि पत्नी और बेटा दूसरे कमरे में सो गए। गुरुवार सुबह जब बेटा उन्हें स्कूल जाने के लिए जगाने पहुंचा तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खुलवाया। अंदर पीयूष फांसी पर लटके मिले। शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News