अहमदाबाद हाईवे पर हथियारबंद डकैती, व्यापारी दंपती को बंधक बनाकर 40 तोला सोना और 6 लाख नकद लूटे

अहमदाबाद हाईवे पर हथियारबंद डकैती, व्यापारी दंपती को बंधक बनाकर 40 तोला सोना और 6 लाख नकद लूटे

 | 
crime

 

Udaipur Times News , Crime News In Udaipur, उदयपुर 17 अक्टूबर 2026 । अहमदाबाद हाईवे पर टीड़ी थाना क्षेत्र के बारां गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक किराणा व्यापारी के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने व्यापारी और उसकी पत्नी सहित परिवार के सदस्यों को हथियारों के दम पर बंधक बना लिया और करीब 40 तोला सोने के जेवरात व 5 से 6 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने परिवार के साथ रात में घर पर सो रहा था। इसी दौरान आधी रात को कुछ बदमाश रिवॉल्वर और धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए। Couple Looted in Udaipur 

बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को धमकाकर बंधक बना लिया और घर में जमकर लूटपाट की। Crime News Udaipur 

इस दौरान उन्होंने घर का सामान भी बिखेर दिया। बदमाश करीब 40 तोला सोने के आभूषण और 5 से 6 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के करीब दो से तीन घंटे बाद पीड़ित परिवार ने खुद को बंधन से मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर टीड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Udaipur News 

बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News