हेरिटेज महल के बाहर फायरिंग मामले में हथियार सप्लायर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल सहित अन्य हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे।
Udaipur Times News , Crime News, उदयपुर 16 अक्टूबर 2026 । हाथीपोल थाना पुलिस ने यूआईटी हेरिटेज महल के बाहर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल सहित अन्य हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एडिशनल एसपी उमेश ओझा और डिप्टी एसपी राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी राजूदेवी राज के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। 1 सितंबर को हुई थी फायरिंग पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को सायरा बानो ने हाथीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि आपसी रंजिश के चलते आसिफ उर्फ अली गाइड और उसके साथी अरशद उर्फ बाटी ने यूआईटी हेरिटेज महल के बाहर उनके बेटे इरफान उर्फ बन्ना पर देसी पिस्टल से दो राउंड फायर किए। गोली लगने से इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इस मामले में हाथीपोल थाने में एफआईआर संख्या 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। Crime News
पूछताछ में हथियार सप्लायर का खुलासा पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले गिरफ्तार मुख्य आरोपी शादाब खान उर्फ आसिफ उर्फ अली और उसके साथी से पूछताछ के दौरान हथियारों की खरीद के संबंध में जानकारी मिली।
जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल सहित कुल दो पिस्टल, दो राउंड और एक अतिरिक्त मैगजीन मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से खरीदी गई थीं। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर मध्य प्रदेश के ओझर क्षेत्र के बेडीपुरा में दबिश देकर कथित हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया। Illegal Arms
आरोपी पर चोरी और लूट के मामले भी दर्ज गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर सिंह पटवा (21), निवासी बेडीपुरा, ओझर, थाना नागलवाड़ी, जिला बड़वानी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में चालानशुदा है। Udaipur News
पुलिस अब आरोपी से हथियारों की खरीद-फरोख्त और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।