उदयपुर नगर निगम के चर्चित भूखंड घोटाला मामले मे गिरफ़्तारी

 | 
UMC Plot Scam

 

Udaipur Times, UMC Plot Scam: उदयपुर नगर निगम के चर्चित भूखंड घोटाला मामले की जांच के लिए गठित SOG  ने वांछित अभियुक्त विपिन कोठारी को गिरफ्तार किया गया है। UMC Plot Scam

राजस्थान के SOG के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया की 2004 मे नगर विकास प्रन्यास उदयपुर द्वारा उदयपुर निगम को हस्तांतरित किये भूखंडों मे से खाली व निरस्त भूखंडों के कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर उनके आधार पर नगर निगम से लीज डीड जारी करवाने का मामला सामने आया था। UMC Plot Scam

इस मामले मे उदयपुर के सूरजपोल पुलिस थाना मे प्रकरण संख्या 972022 दर्ज किया गया था। इसमे IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत अनुसंधान किया गया। UMC Plot Scam

अनुसंधान मे पाया गया की अभियुक्त विपिन कोठारी ने सह आरोपी विक्रम कुमार ताकडिया, नितेश कोठारी, हेमलता कांकरिया, राकेश सोलंकी उर्फ बुक्का, निर्मल टेलर उर्फ गोपाल, भागीरथ गायरी, दीपक कुमावत, दीपक सिंह चौहान व राजदीप सिंह के साथ मिलकर कई भूखंडों के फर्जी दस्तावेज़ तैयार किये। UMC Plot Scam

उक्त आरोपियों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज़ों के आधार पर उदयपुर नगर के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर लीज डीड जारी करवाई गई और स्वयं के नाम पर मुख्तियारनामा बनाकर इन भूखंडों को आगे बेच दिया।

SOG ने अभियुक्त विपिन कोठारी का 15 सितंबर तक पीसी रिमांड लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले मे पहले से 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। UMC Plot Scam  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News