ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन लाइन ठगी के मामले में पूर्व में 8 आरोपी गिरफ्तार 

 | 
ऑनलाइन ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 20 जनवरी 2022 । शहर के गोवर्धन विलास थाना ने ऑनलाइन ठगी के मामले में मुख्य आरोपी फर्जी कॉल सेंटर संचालक गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, फर्जी कॉल सेंटर को संचालन करने में सिर्फ एक आरोपी नहीं बल्कि पूरा गिरोह शामिल था । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस ने बताया की मामले का खुलासा कर पूर्व में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन तब इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी बाकी थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मामले में नामजद जीवन पुत्र नरूती वानखेड़े निवासी देवला (नासिक) हाल ठाणे, मुंबई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News