तीन अवैध पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की कार्यवाही 

 | 
arrest with weapon

उदयपुर 10 फरवरी 2022 । जिले की स्पेशल पुलिस टीम और सुखेर थाना पुलिस ने अम्बेरी से दो युवको को तीन अवैध पिस्टल, 9 ज़िंदा कारतूस और 1 खाली केस के साथ गिरफ्तार किया है। 

जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल प्रहलाद पाटीदार को सूचना मिली की अम्बेरी की तरफ से दो व्यक्ति कार में हथियार लेकर घुम रहे है और किसी वारदात की फ़िराक में है। सूचना पर नाकाबंदी कर ग्रे रंग की आल्टो कार को रोककर तलाशी और पूछताछ की तो दो व्यक्ति के कब्ज़े से  तीन अवैध पिस्टल, 9 ज़िंदा कारतूस और 1 खाली केस मिले। 

डीएसपी जितेंद्र आंचलिया ने बताया की गिरफ्तार शुदा प्रीतम उर्फ़ बंटी पुत्र हरिसिंह निवासी बेदला तथा नागेंद्र सिंह पुत्र चैनसिंह निवासी रामा सुखेर को अवैध हथियारो के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीँ उसके कब्ज़े से हथियार भी बरामद किये गए है। 

पुलिस ने बताया की प्रीतम सिंह उर्फ़ बंटी गोवर्धनविलास थाना का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में अपहरण, मारपीट, चोरी, हत्या के प्रयास जैसे 27 प्रकरण दर्ज है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News