उदयपुर की प्रताप नगर पुलिस ने नशीली कोरेक्स सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त का वांछित आरोपी गिरफ्तार किया
Udaipur Times, Crime News: नशामुक्ति अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने नशीली कोरेक्स सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी टोनी डांगी उर्फ टीनू को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी टोनी डांगी उर्फ टीनू (23) पुत्र रूपलाल डांगी, निवासी रीको गुड़ली, थाना डबोक, उदयपुर, प्रतापनगर थाने में दर्ज नशीली कोरेक्स सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में लंबे समय से वांछित था।
पुलिस ने विशेष टीम की कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।