Chittorgarh: 18 वर्ष से फरार, 5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी मोतीसिंह को गिरफ्तार किया

 | 
arrest

चित्तौड़गढ़ 23 जनवरी 2025। कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस थाना की विशेष टीम ने 18 वर्ष से फरार पांच हजार रुपए के इनामी एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी मोतीसिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मुलन के लिये अवैध मादक पदार्थो की धरपकड एवं मादक पदार्थो के प्रकरणो मे वांछित अपराधियो, स्थाई वारण्टीयो, उदघोषित एवं ईनामी अपराधियो की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थानाधिकारियों व विशेष टीम को अधिक से अधिक संख्या मे अपराधियो की धरपकड के निर्देश दिए गए।  

इसी क्रम में एएसपी सरीता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, एमओबी शाखा के हैडकानि राकेश, कानि. देवेंद्र, विरेन्द्र, विजय व राकेश की एक टीम गठित की गई। 

उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई एवम् मौतबिरान से लगातार सम्पर्क किया गया दिनाक 21 जनवरी 2025 को जिला विशेष टीम के एएसआई सूरज कुमार को जरिये मुखबीर सूचना मिली की थाना एनडीपीएस के मामले मे वांछित अभियूक्त मोती सिंह अपने घर पर आया हुआ है तथा अभी नीमच चौराया पर देखा गया जो संगराणा घाटी की तरफ जा रहा है। 

सुचना मुखबिर विश्वसनीय होने से एएसआई सूरज कुमार मय टीम के अविलम्ब रवाना हो नीमच संगराणा घाटी पहुचे तलाश की तो मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति रोड पर चलता हुआ दिखाई दिया जिसको पास जाकर उसे रूकवाया तो उक्त व्यक्ति जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको एएसआई सूरज कुमार मय टीम ने घेरा देकर पकडा व नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम मोती सिंह पिता भैरूसिंह राजपुत उम्र 55 साल निवासी सेमली मेवाड़ थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश होना बताया जो कि कोतवाली निंबाहेड़ा थाने के वर्ष 2006 के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित है, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5000/-रूपये का ईनाम घोषित होने से अभियुक्त मोती सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News