तलवारों से जान लेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मामूली कहासुनी के बाद किया था हमला

 | 
accused arrest

घटना के बाद से थे फरार, पुलिस कर रही थी तलाश 

उदयपुर शहर में पिछले महीने 20 तारीख को जानसे मरने की नियत से तलवारों से हमला करके के 2 व्यक्तियों को घायल करने वाले 4 आरोपियों को सविना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफर कर लिया। 

दरअसल 20 सितम्बर को महाराज का अखाडा सेक्टर 11 इलाके में मामूली कहासुनी के बाद आरोपी मनीष खोखर, जयप्रकाश उर्फ़ प्रिन्स, नितेश खोखर और उनके साथी कुणाल कुंडारा ने अनुराग तरवाडी और ठक्कर बापा कोलोनी सूरजपोल निवासी आयुष चांवरिया तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया और दोनों को घायल अवस्था में छोड़ मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास शर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चन्द्रशील ठाकुर के सुपरविजन में अलग-अलग टीम बना कर थानाधिकारी सविना दलपत सिंह को आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी के आदेश दिए थे, जिसके तहत कार्यवाही करते हुए टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी इसी के तहत शुक्रवार को पुलिस टीम ने हमले के मामले से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे हमला करने के कारणों और हमले में इस्तेमाल की गई तलवारों की बरामदगी के प्रयास जारी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News