टेंपो चालक के साथ जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया 

 | 
savina

उदयपुर 11 नवंबर 2024। शहर की सवीना थाना पुलिस ने सीए सर्किल पर टेंपो चालक के साथ मारपीट वह जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार बलीचा बाईपास पुलिया के पास रहने वाले हेमराज ओड ने बताया कि वहां चेतक से गोवर्धन विलास तक सवारी ऑटो चलता है। बीती रात को वह सीए सर्किल पर ऑटो लेकर खड़ा था और मिस्त्री कालू खान से बात कर रहा था। तभी नानू ओड और वक्ता ओड अपने साथियों के साथ आए और उस पर चाकू और सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। 

हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए । मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अर्जुन ओड, प्रेम सालवी, परवरिश भील, और दीपक ओड को गिरफ्तार किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News