गैंगस्टर को फॉलो करने वाले 2 और युवा गिरफ्तार

राजू तेली हत्या कांड में फरार चल रहे आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ़ बंटी को सोशल मिडिया पर फ़ॉलो करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लाइक करने के आरोप में गिरफ्तार 

 | 
arrest

उदयपुर 15 फरवरी 2023। गैंगस्टर और अपराधियों को सोशल मिडिया पर फ़ॉलो करने और उनकी पोस्ट को लाइक करने वालों के खिलाफ उदयपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है। 

इसी कड़ी में गोवेर्धन विलास थाना पुलिस ने 2 युवकों को थाने के हिस्ट्रीशीटर और राजू तेली हत्या कांड में फरार चल रहे आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ़ बंटी को सोशल मिडिया पर फ़ॉलो करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों को लाइक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार युवको की पहचान नितेश नामदेव उर्फ़ नानू निवासी राम मनोहर लोहिया कालोनी अम्बामाता और नितिन पांडे निवासी सेक्टर 14 के रूप में हुई है। 

गौरतलब है की पूर्व में भी पुलिस द्वारा इस को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गैंगस्टर और अपराधियों को सोशल मिडिया पर फ़ॉलो करने के आरोप में पूर्व में भी युवकों को गिरफ्तार किया गया है और यह सिलसला लगातार जारी रहेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News