सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाला गिरफ्तार
उदयपुर 8 अप्रैल 2020। उदयपुर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने फेसबुक अकॉउंट से समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने पर अभियुक्त को मोबाईल समेत गिरफ्तार किया गया।
कल प्रतापनगर थाना पर सुचना मिली की ब्रजेश राजावत पुत्र उदय वीर सिंह निवासी अरिहंत कॉलोनी पुरोहितान की मादड़ी प्रतापनगर ने अपनी फेसबुक आईडी से भ्रामक और धार्मिक भावनाओ को भड़काने वालो सूचना प्रसारित कर रहा है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची जहाँ ब्रजेश अपने मोबाईल से 2-3 युवको को कुछ समझाते हुए नज़र आया। अभियुक्त का मोबाईल चेक करने पर फेसबुक अकाउंट से समुदाय विशेष के विरुद्ध आप्पतिजनक पोस्ट करना पाया गया।
उल्लेखनीय है की जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के द्वारा लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
