ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

म्यूल अकाउंट गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
 | 
CRIME IN UDAIPUR, CYBER CRIME IN UDAIPUR NATRAJ RESTAURANT CRIME IN UDAIPUR FRAUD IN UDAIPUR

उदयपुर 23 अप्रैल 2026। साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर पुलिस उप अधीक्षक एवं साइबर थानाधिकारी विनय चौधरी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने तकनीकी जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर म्यूल अकाउंट का पता लगाते हुए खाताधारक दिनेश पुत्र रतनलाल निवासी शहीद भगत सिंह नगर पुला अंबामाता को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी फर्म ‘श्री कृष्णा ट्रेडर्स’ के नाम से बैंक खाता खोलकर उसकी बैंक किट, जिसमें एटीएम, चेकबुक, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड और सिम कार्ड शामिल थे, अपने साथी धीरज सिंह को कमीशन पर दे दिए थे।

पुलिस के अनुसार इस खाते के माध्यम से हरियाणा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुल चार शिकायतें दर्ज हैं और करीब 42 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #CyberCrime #OnlineFraud #MuleAccount #BankFraud #IndiaNews #CyberPolice #DigitalFraud #UdaipurPolice #CrimeNews #RajasthanPolice #TechCrime #FraudAlert #LocalNewsUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News