मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

चार युवकों ने हवस का शिकार बना लिया था और यह बात तब उजागर हुई जब उसका गर्भ ठहर गया

 | 
rape with deaf girl

उदयपुर 29 अक्टूबर 2022 । शहर के हिरणमगरी इलाके में एक मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 27 से 29 साल के बीच उम्र वाले तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किये गए युवकों का मेडिकल भी करवा लिया। मुकबधिर युवती को चार युवकों ने हवस का शिकार बना लिया था और यह बात तब उजागर हुई जब उसका गर्भ ठहर गया।

डिप्टी एसपी शिप्रा राजावत ने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के बयान लेने के लिए एक ट्रांसलेटर को बुलाया गया जहां उसने चार लोगों द्वारा उसके साथ अलग अलग समय पर दुष्कर्म करना बताया था। युवती की निशानदेही पर पुलिस ने शक के आधार पर तीन जनो को डिटेन कर मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और आने वाले वक़्त में और भी तथ्य सामने आने कि उम्मीद हैं।

डिप्टी एसपी शिप्रा राजावत से जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले हिरणमगरी सेक्टर 3 विवेक पार्क के आसपास कुछ लोगों ने एक मूकबधिर युवती को लावारिस अवस्था मे घूमते देखा, तो इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दी थी। इसके बाद पीडिता को सुखेर स्थित सखी सुरक्षा शेल्टर होम में रखवाया गया। सामान्य महिलाओं के बीच यह मूकबधिर युवती रहने में बेहद परेशान हुई। ऐसे में उसने से भागने के प्रयास किया और पैर टूट गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News