उदयपुर 25 जुलाई 2022 । सुखेर थाना पुलिस ने रविवार को चाय के ठेले चाय बेचने को आड़ में गांजा बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान आरोपी मांगी लाल और अर्जुन ओड़ निवासी ओड़ बस्ती मल्लातलाई के रुप में की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम गांजा भी ज़ब्त किया।
दोनों आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से इतनी बड़ी मात्रा में गांजा अपने कब्जे में रखने के बारे में पूछताछ कर रही हैं।