खांजीपीर फायरिंग के मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

लव मैरिज से नाराज़ होकर की थी फायरिंग

 | 
Khanjipeer Firing

उदयपुर के किशनपोल इलाके में लव मैरिज से नाराज होकर गैंगस्टर से सज्जाद सराड़ी के छोटे भाई गुलबहादुर और उसके साथियों ने मिलकर की गई फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गुलबहादुर सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।  

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि  शनिवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि घटना के बाद से ही फरार चल रहे मुख्य आरोपी गुलबहादुर और उसके अन्य साथी किशनपोल इलाके में गवर्नमेंट प्रेस के पास किसी जगह पर छुपे हुए हैं जिस पर थाने की टीम द्वारा प्राइवेट वाहनों पर पहुँच कर इलाके में दबिश दी गई जिस पर मुख्य आरोपी गुलबहादुर और उसके एक अन्य साथी लोकेश को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया वही दूसरे स्थान से उनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भी एक हथियार बरामद किया। 

गुलबहादुर और लोकेश को पुलिस ने फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है तो वही परमजीत उर्फ बाली को फिलहाल आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और उससे मामले से जुड़े होने के बारे में पूछताछ जारी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News