41 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार

बरामद मादक पदार्थ अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है
 | 
arrest with illegal drugs MDMA

उदयपुर 4 जनवरी 2025।  शहर की सवीना थाना पुलिस और डीएसटी ने 41 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर और छगन पुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पूर्व के निर्देशन में की गई।

श्यामसिंह रत्नु, पुलिस निरीक्षक (प्रभारी डी.एस.टी.) और अजय सिंह राव थानाधिकारी सविना की टीम ने आरोपी मोहम्मद शाहरूख उर्फ साहिल डुंगा, पिता मोहम्मद युनुस, निवासी वर्मा कॉलोनी, थाना सविना, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 41.03 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए., इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बडगांव प्रकरण में गिरफ्तार अन्य आरोपियों को अवैध एम.डी.एम.ए. बेचने की बात स्वीकारी। इस मामले में NDPS Act की धारा 8/22  के तहत दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News