चाइनीज़ मांझे के साथ दो गिरफ्तार
जिला स्पेशल टीम की कार्यवाही
| Jan 10, 2023, 17:36 IST
जिला स्पेशल टीम ने चाइनीज मांझे की बड़ी खेप पकड़ी अंबामाता थाना क्षेत्र में दबिश देकर कारवाई करते हुए कुल 127 चाइनीज मांझे के बंडल बरामद किए व मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद हुसैन सदाबहार चौक मल्लातलाई को चाइनीज माझा बेचते हुए गिरफ्तार किया। वहीँ आरिफ पिता नूर मोहम्मद निवासी मल्ला तलाई को चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा एवं कुल 18 चाइनीस मांझा के बंडल जब्त किए।
एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार कों मुखबिर से सूचना मिली थी कि मल्लातलाई इलाके में दो दुकानों प्रतिबंधित चाइनीज मांजा बेचा ज़ा रहा हैं, जिस पर डीएसटी एओर अम्बामाता पुलिस थाने कि टीम ने दबिश दी तो दुकान के बाहर चाइनीज मांजे के बंडल मिले जिनको ज़ब्त किया गया और दोनों दुकानदारों कों गिरफ्तार किया गया।
