स्वरूप सागर पाल से ऑटो पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार
हाथीपोल थाना पुलिस की कार्यवाही
उदयपुर 17 दिसंबर 2022 । शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए स्वरूप सागर पाल से दो ऑटो पिस्टल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एडिशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली स्वरूप सागर की पाल पर काले कलर की स्कॉर्पियो में जो दो युवक बैठे हैं जिनके पास पिस्टल भी है। जिस पर हाथीपोल थाना पुलिस और जिला स्पेशल पुलिस मौके पर पहुंची और ब्लैक स्कॉर्पियो मे बैठे युवको को बाहर निकाला जिससे दोनों के पास एक एक पिस्टल मिली और पूछताछ करने पर कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे पाए।
पुलिस ने दिलीप नाथ पिता नारायण नाथ जोगी और मोहित सोलंकी पिता हिम्मत लाल सोलंकी निवासी कोलपोल को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने दिलीप नाथ के घर से दो और पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने चार पिस्टल और ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो को भी ज़ब्त कर लिया है ।
पुलिस अब आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। इस दौरान कार्यवाही में थाना अधिकारी योगेश चौहान, डीएसटी प्रभारी दिलीप सिंह झाला, सुखदेव सिंह, विक्रम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनिल पूनिया, रामनिवास, करतार सिंह और सीताराम की भूमिका रही।