ऑटोमेटिक पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हाथीपोल थाना पुलिस की कार्यवाही 

 | 
arrest with automotic pistol

उदयपुर 16 दिसंबर 2022 । शहर के हाथीपोल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय एक युवक को ऑटोमेटिक पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ उसको गिरफ्तार किया। आरोपी बंबोरा थाना कुराबड़ हाल जागृति स्कूल के पास खेरोदीवाड़ा निवासी मनोज सालवी पुत्र शंकर लाल सालवी को पुलिस ने पकड़ा है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर कई कुख्यात गैंगस्टर्स के संपर्क में था। आरोपी के पिता ने मनोज को किश्तों में आईफोन दिला रखा था। पुलिस की स्पेशल टीम ने सूचना के आधार पर उसका गुरू गोविंद स्कूल के पास से दबोचा। 

पुलिस को देखकर भागने लगा कि पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल में कई संदिग्ध वीडियो भी जब्त किये है। अन्य कुख्यात गैंगस्टर्स के साथ हुई बातचीत के आधार पर उनसे संपर्क में आने वाले अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News