अवैध पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना पुलिस की कार्यवाही
उदयपुर 27 अगस्त 2025। शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
ज़िला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध हथियारों की रोकथाम और धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत योगी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुनित रुपचंदानी (32) पुत्र हिरा रुपचंदानी निवासी 3-च-19 प्रभातनगर, सेक्टर-5, हिरणमगरी, उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 294/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुनित रुपचंदानी ने यह अवैध हथियार और कारतूस मध्यप्रदेश के धार निवासी तुफान सिंह से खरीदे थे। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।
