अवैध पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

गोगुन्दा थाना पुलिस की कार्यवाही

 | 
arrest with pistol

उदयपुर 25 मई 2023। ज़िले की गोगुंदा थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अनिल विश्नोई ने बताया कि मुखबिर के जरिए मिली सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया ।

पुलिस ने अनिल पालीवाल पिता किशन पालीवाल निवासी सेमटाल गोगुंदा को बिना लाइसेंस अवैध लोडेड पिस्टल के साथ घूमते हुए गिरफ्तार किया है ।साथ ही आरोपी से 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। 

पुलिस आरोपी से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस की खरीद-फरोख्त के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल पालीवाल थाना क्षेत्र का बदमाश है और उसके खिलाफ मारपीट अपहरण और आर्म्स एक्ट में 10  मामले दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News