सौतेली मां, पिता, दादा और काका के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
 | 
crime

उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी सौतेली मां, पिता, दादा और काका के खिलाफ उसका गला घोंटकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुुलिस के अनुसार माया पुत्री मांगीलाल रेगर निवासी नीमच माता स्कीम देवाली हाल हॉस्टल पायड़ा ने अपनी सौतेली मां दुर्गा रेगर, पिता मांगीलाल रेगर, दादा गिरधारी रेगर और काका विजय रेगर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके दादा व मां ने चुन्नी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया, जिस पर वह जैसे-तैसे कर वहां से भागी और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News