ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर नर्सींग स्टाफ के साथ मारपीट
एक्सीडेंट मे घायल हुए लोगों के साथियों ने इलाज मे लापरवाही का लगाया आAरोप
Udaipur News, Medical Staff Assaulted उदयपुर 10 सितंबर 2026 - जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में बुधवार रात को एक्सीडेंट में दो घायलों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके 3 साथियों ने नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट कर् दी ।घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । Udaipur News
युवकों ने नर्सिंग स्टाफ को लात-घूंसों से मारा। वहीं घटना की सूचना पर एक घायल भी पहुंच गया और मारपीट करने लगा।
घटना के दौरान एक नर्सिंग स्टाफ के चेहरे पर चोट आई है।
दरअसल मामला ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का बुधवार रात 9 बजे का है। Nursing Staff Assualted
मारपीट की घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी युवक नर्सिंगकर्मियों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर पुष्पेंद्र डामोर ने ऋषभदेव थाने में बुधवार रात को मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि मुझे और मेरे साथी के साथ एक घायलों के 3 आरोपियों ने मारपीट की। Attack on Medical Staff
ऋषभदेव थाने के SHO हेमंत अहारी ने बताया- पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश (40) पिता रमेश मीणा निवासी कानुवाडा ऋषभदेव, आशीष (27) पिता हीरालाल मीणा निवासी कानुवाडा ऋषभदेव, दिलीप (27) पिता गंगाराम मीणा निवासी पिपली ऋषभदेव, राकेश (30) पिता हीरालाल मीणा निवासी कानुवाडा ऋषभदेव को डिटेन किया है।