क्रिकेट सट्टे पर वार! उदयपुर पुलिस ने शुरू किया सख्त अभियान

112 पर करें शिकायत, उदयपुर पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
 
 | 
Smugglers Attack Udaipur Police Team During Liquor Smuggling Crackdown | Kherwada Crime News

उदयपुर 30 मार्च 2026। क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और अन्य जुआ गतिविधियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि वर्तमान समय में कुछ असामाजिक तत्व मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों को लालच देकर सट्टेबाजी में शामिल कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सट्टा लगाना या लगवाना पूरी तरह अवैध और दंडनीय अपराध है, जिससे आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

उदयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या व्यक्ति से सतर्क रहें। पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि कहीं सट्टेबाजी या जुआ से जुड़ी कोई गतिविधि सामने आती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 और व्हाट्सएप नंबर 7073100100 जारी किया गया है, जहां आमजन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #CricketBetting #OnlineBetting #GamblingAlert #PoliceAction #IndiaNews #CrimeNews #CyberCrime #UdaipurPolice #RajasthanPolice #StaySafe #BreakingNews #LocalNewsUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News