Udaipur Times, Crime News: उदयपुर शहर के फतहपुरा खारोल कॉलोनी की हरिजन बस्ती में चुनाव संपन्न होते ही एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपुष्ट जानकारी के आधार बताया गया है की वारदात मे एक महिला की मौत की भी जानकारी सामने या रही है। हालांकि पुलिस से इस घटना की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के चलते एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसी दौरान महिला के कथित प्रेमी पर भी तलवार से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
घटना में पति, पत्नी और कथित प्रेमी तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के दौरान तीनों की सांसें चल रही थीं।
घटना के दौरान घर में मौजूद करीब तीन महीने के बच्चे को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार बच्चे को पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के भरोसे छोड़ दिया। हालांकि इस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात के कारणों तथा घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।