हाईवे मोबाइल पुलिस टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन

उदयपुर के बाघपुरा क्षेत्र में लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, चाकू-तलवार बरामद, एक आरोपी फरार

 | 

उदयपुर 9 अप्रैल 2026 - जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे मोबाइल पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और डिप्टी एसपी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, हाईवे मोबाइल नंबर 5 को सूचना मिली थी कि रणघाटी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश एक व्यक्ति से लूट का प्रयास कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया और बाघपुरा थाने के सुपुर्द कर दिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चाकू और तलवार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन पुत्र होमा निवासी पालावाड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में बाघपुरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #Baghpura #PoliceAttack #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanPolice #LawAndOrder #IndiaNews #LocalNews #PoliceBravery #CrimeUpdate #HighwayCrime #LootAttempt #उदयपुर #राजस्थान #क्राइमन्यूज #पुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #स्थानीयसमाचार

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal