उदयपुर मे स्कूली छात्रों पर हमला ,पत्थरबाजी मे आई गंभीर चोटें
अभिभावकों ने एसपी से की कार्यवाही की मांग
Udaipur Times News, Crime News, Student attacked at Village, उदयपुर 7 अगस्त 2026 - टीडी थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय बच्चों पर हमला करने का एक मामला सामने आया है । मामले को पुलिस ने 2 पक्षों के बीच पथराव के दौरान बच्चों का घायल होना बताया ।
थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया- 2 आदिवासी परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर झगड़ा-मारपीट हो रही थी।इसी दोरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। उसी समय स्कूल जाते बच्चे पथराव का शिकार हो गए।
थानाधिकारी का कहना है की बच्चों को जानबूझकर नहीं मारा गया। Stones Pelted on Minor Students
इधर, घायल बच्चों के अभिभावकों ने इसे हमलावरों द्वारा साजिशपूर्ण बच्चों पर हमला बताया है। उनका कहना है कि हमलावरों ने रास्ते में बच्चों को रोका। फिर पत्थर व धारदार हथियार से हमला किया। जिसके चलते 2 बच्चों के सिर फट गए। वहीं, तीसरे बच्चे का हाथ फ्रेक्चर हो गया। गोरतलब है की घटना दो दिन पहले बारां लाखपत फला की है। जब कुछ बच्चे सुबह एक साथ सरकारी स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। Crime News Udaipur
रिपोर्ट के अनुसार उन पर गांव के ही चार लोगों ने हमला किया। जिसमें तीन से चार बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। सिर और हाथ से खून बहने लगा। सूचना पर पेरेंट्स मौके पर पहुंचे और बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया।
इस मामले को लेकर पीड़ित बच्चे और उनके अभीभावक एसपी अमृता दुहन से मिले और शिकायत की इस संबंध में टीडी थाना पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अभीभावक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने लंबे समय से गांव में आतंक का माहौल बनाया हुआ है। Police Action
डर के कारण लोग उनके खिलाफ शिकायत करने से भी कतराते हैं। पेरेंट्स ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
हमलावर अभी भी खुले घूम रहे हैं एक घायल बच्चे के पिता ने बताया- चार से पांच लोगों ने मिलकर बच्चों को चाकू, लठ्ठ और पाइप से बुरी तरह मारा। हमने इसकी रिपोर्ट टीडी थाने में दी लेकिन अभी कार्रवाई नहीं हुई। हमलावर अभी भी खुले घूम रहे हैं। उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा। हमने इस संबंध में एसपी मैडम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। Students attacked at Tidi Village
