हिरण मगरी थाना क्षेत्र में युवक पर हमला - अस्पताल में इलाज जारी है

पीड़ित के परिवार ने पढ़ोसियों पर हमले का आरोप लगाया है

 | 
Udaipur Hiran Magri: Software Engineer Attacked by Neighbors – Injured in Violent Assault

उदयपुर, 2 जनवरी 2026।  उदयपुर के हिरण मगरी थानाक्षेत्र में गुरुवार 1 जनवरी की रात को कुछ बदमाशों ने शहर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर तलवारों, हॉकी स्टिक और लठों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

पीड़ित 28 वर्षीय निखिल मेनारिया बीती रात हिरण मगरी  स्थित जिम से नीचे उतरा तभी उसी के घर के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और मौके पर उसे घायल छोड़ कर फरार हो गए।

पीड़ित की माता ने बताया की गुरुवार रात करीब 10 बजे उसके बेटे पर उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलतें, उस पर लठ, हॉकी स्टिक और तलवार से हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। सड़क से गुजर रहें कुछ लोगों ने निखिल को घायल अवस्था में सड़क किनारे देखा और उसकी माता को फोन पर घटना की जानकारी दी।

पीड़ित की बहन पूर्णिमा ने बताया की जानकारी मिलते ही उसके घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे और उसे MB गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा हैं। उसके पुरे शरीर पर चोट हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई हैं और कुछ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हिरन मगरी थाने में दर्ज करवा दी गई हैं।

उन्होंने यह भी बताया की निखिल के पिता का देहांत 28 साल पहले सड़क हादसे में हो गया था। एवं उसके बाद निखिल की माता ने ही अपने 5 बच्चों की परवरिश करते हुए घर की बागडोर संभाली। पढाई में हमेशा अच्छे रहें निखिल को पढ़ा लिखा कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाया जो अब पुणे स्थित कंपनी में कार्यरत हैं और पिछले कुछ दिनों से उदयपुर से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहा हैं। 

निखिल की बहन पूर्णिमा ने यह भी आरोप लगाया की पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उन के परिवार से लंबे समय से रंजिश रखते हैं और आए दिन झगड़ा करते हैं। इसी के चलते गुरुवार रात को भी निखिल पर हमले का आरोप हैं। उन्होंने कहा की इस पुरे मामले को लेकर पूर्व में भी कई बार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई हैं और अब वो इंसाफ चाहते हैं।