पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला

कविता गांव निवासी प्रकाश गमेती पर पुरानी रंजिश के चलते प्राणघातक हमला

 | 
attack

उदयपुर 8 सितंबर 2022 ।  सुखेर थाना क्षेत्र में बीएसफ कैंप के पास कविता के गांव निवासी एक युवक पर धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमे युवक के दोनों पाँव काट दिए गए।

सुखेर थाना प्रभारी रोशन सिंह से मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घायल की पहचान 30 वर्षीय प्रकाश गमेती के रूप में की गई है। सिंह ने बताया की पांच आरोपी नरेंद्र सिंह, निर्भय सिंह, विजय सिंह एवं गिरीश सिंह निवासी ढिंढोली गांव ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित प्रकाश के दोनों पैरो पर गंभीर चोटे आई है जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जानष शुरू कर दी है।  अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद होने से पूर्व में प्रकाश गमेती ने नरेंद्र पर तलवार से हमला किया था जिसका बदला लेने के लिए इन चारो आरोपियों ने प्रकाश को अकेला पाकर हमला किया जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News