Rajsamand-निजी अस्पताल में डॉक्टर पर हमला

CCTV में कैद हुई घटना 

 | 
Rajsamand

राजसमंद 8 मई 2024 । मंगलवार देर शाम एक निजी चाइल्ड हॉस्पिटल के डॉक्टर पर एक व्यक्ति ने अचानक लाठी से हमला कर दिया, जिसमें डॉक्टर बाल बाल बच गए। इस दौरान हॉस्पिटल के स्टॉफ ने डॉक्टर को हमलावर से बचाया। हॉस्पिटल में हुए इस हमले का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपनी पीठ के पीछे एक लाठी छुपाकर लाया और डॉक्टर के चैम्बर को खोलकर सीधे डॉक्टर अशोक कुमावत पर हमला कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए लाठी को दोनों हाथों से पकड़ लिया और हमलावर के मंसूबे नाकाम कर दिए।

पिता पर हमला देख दहशत में आ गई मासूम बेटी 

Rajsamand

हमले के दौरान युवक ने पूरा जोर लगा कर डॉक्टर पर लठ दबाए रखा, लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ। हंगामा हुआ तो हॉस्पिटल का स्टाफ डॉक्टर के चैम्बर में आया और हमलावर युवक को दबोचकर डॉक्टर को बचाया। इस हमले के दौरान डॉक्टर की मासूम बेटी भी चैम्बर में मौजूद थी। यह नजारा देखकर डॉक्टर की मासूम बेटी भी एकबारगी दहशत में आ गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News