उदयपुर 6 जनवरी 2022 । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में मादड़ी इंडस्ट्रियल चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर आज सुबह चोरो ने लूट की नियत से लूट का प्रयास तो किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब चोर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तभी हैदराबाद में स्थित हेड ऑफिस में लूट का अलर्ट सायरन बजने से नोटिफिकेशन मिल गया जिस पर बैंक के अधिकारी मौके पर एटीएम पहुंच गए।
लूट की सूचना पर मिलते ही मौका ए वारदात पर प्रताप नगर थाना के थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत सहित एसपी अनंत कुमार और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंचे। हिरणमगरी थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।